प्रिय उम्मीदवारों इस लेख में हमने UPSC NDA परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम अपडेटेड परीक्षा पैटर्न के साथ प्रदान किया है।
जिससे अब आप आसानी से UPSC NDA Selection Process, UPSC NDA Syllabus In Hindi और UPSC NDA Exam Pattern सम्बन्धी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
UPSC NDA Syllabus in Hindi पीडीएफ डाउनलोड लिंक इस लेख में नीचे दिया गया है।
यदि आप भी यूपीएससी द्वारा आयोजित आगामी एनडीए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और अभी तक आपको UPSC NDA पाठ्यक्रम की पूरी जानकारी नहीं है, तो हमारा सुझाव है कि आप इस लेख को पूरा पढ़ें।
दोस्तों, आप जानते हैं कि आजकल प्रतियोगी परीक्षाएँ कठिन होती जा रही हैं, और UPSC NDA जैसी परीक्षा को पास करना कोई आसान काम नहीं है।
लेकिन अगर आप सही दिशा में कड़ी मेहनत करते हैं तो आप इस परीक्षा को पास कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों, किसी भी परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए हमारा पहला कदम होना चाहिए की हम परीक्षा के पैटर्न को अच्छी तरह से समझे, परीक्षा के पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से जाने, और फिर एक संगठित अध्ययन योजना के साथ उसका पालन करना है।
इसीलिए यहां हमने आपके आसान संदर्भ के लिए इस पृष्ठ पर UPSC NDA Paper 1 और Paper 2 का विस्तृत पाठ्यक्रम अपडेटेड परीक्षा पैटर्न के साथ साझा किया है।
आप यहां से UPSC NDA (पेपर 1 और पेपर 2) परीक्षा पाठ्यक्रम पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं और UPSC NDA लिखित परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपनी तैयारी की रणनीति को और मजबूत कर सकते हैं।
प्रिय उम्मीदवारों यह पोस्ट थोड़ी लंबी होने वाली है क्योंकि हम आपको UPSC NDA परीक्षा के सभी अनुभागों का विस्तृत पाठ्यक्रम प्रदान कर रहे हैं, लेकिन आप अपनी रुचि के अनुभाग में जा सकते हैं।
आपके आसान संदर्भ के लिए, हम इस पोस्ट में महत्वपूर्ण सामग्री की तालिका प्रदान कर रहे हैं।
UPSC NDA Full Form & Meaning
एनडीए का फुल फॉर्म नेशनल डिफेंस एकेडमी है। यूपीएससी एक वर्ष में दो बार भारतीय डिफेन्स फोर्सेज की थलसेना, नौसेना और वायुसेना विंग में उपयुक्त पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एनडीए परीक्षा आयोजित कराता है।
एनडीए परीक्षा कक्षा 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण अवसर है जो भारतीय रक्षा बलों में शामिल होना चाहते हैं। चयन के बाद, एनडीए की प्रशिक्षण अवधि 3 वर्ष है।
हम उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से विस्तृत पात्रता मानदंड पढ़ने का सुझाव देते हैं।
UPSC NDA Selection Process
UPSC NDA परीक्षा के सभी चरणों की गहन समझ यूपीएससी एनडीए परीक्षा को पास करने की राह पर एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।
नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) भारत में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा भारतीय डिफेन्स फोर्सेज की थलसेना, नौसेना और वायुसेना विंग में उपयुक्त पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित एक राष्ट्रव्यापी परीक्षा है। इस परीक्षा को भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है।
UPSC NDA परीक्षा में दो प्रमुख चरण शामिल हैं:
- लिखित परीक्षा [वस्तुनिष्ठ प्रकार और बहुविकल्पी]
- एसएसबी साक्षात्कार
UPSC NDA Exam Pattern
सबसे पहले, आपको यूपीएससी एनडीए परीक्षा के पैटर्न और अंकन योजना के बारे में पता होना चाहिए जैसा कि पहले कहा गया है कि यूपीएससी एनडीए परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है, अर्थात् लिखित परीक्षा और एसएसबी साक्षात्कार।
अब, आइए एक-एक कर के देखें कि प्रीलिम्स और एसएसबी का परीक्षा पैटर्न क्रमशः क्या है।
UPSC NDA Written Exam Pattern
लिखित परीक्षा एनडीए के दो चरणों की चयन प्रक्रिया का पहला दौर है। यूपीएससी द्वारा लिखित परीक्षा एसएसबी साक्षात्कार के लिए सीमित उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए आयोजित की जाती है। इस चरण में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को ही अगले चरण (एसएसबी साक्षात्कार) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
UPSC NDA की लिखित परीक्षा में दो अनिवार्य पेपर होते हैं, (i) पेपर- I गणित और (ii) पेपर- II सामान्य योग्यता परीक्षा जिसे GAT भी कहा जाता है।
Paper | Ques. | Marks | Duration |
पेपर- I (गणित) | 120 | 300 | 2 घंटे 30 मिनट |
पेपर- II (GAT) | 150 | 600 | 2 घंटे 30 मिनट |
#नोट: महत्वपूर्ण बिंदु
UPSC NDA Paper 1 Exam Pattern
- पेपर- I में 10+2 स्तर के गणित के 120 प्रश्न होते हैं।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2.5 अंक प्राप्त होंगे अर्थात पेपर- I 300 अंको का होगा।
- पेपर- I में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.83 अंक का नकारात्मक अंकन भी है।
- एनडीए पेपर- I दो घंटे 30 मिनट (150 मिनट) की अवधि का होता है।
UPSC NDA Paper 2 Exam Pattern
- पेपर- II में 150 प्रश्न प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसमें अंग्रेजी के 50 प्रश्न तथा शेष 100 प्रश्न सामान्य ज्ञान के होते हैं।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक प्राप्त होंगे अर्थात पेपर- II 600 अंको का होगा।
- पेपर- II में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1.33 अंक का नकारात्मक अंकन भी है।
- एनडीए पेपर- II दो घंटे 30 मिनट (150 मिनट) की अवधि का होता है।
नीचे दी गई तालिका में UPSC NDA (पेपर 1 और पेपर 2) परीक्षा पैटर्न से संबंधित संपूर्ण प्रासंगिक विवरण देखें।
पेपर- I (गणित) | पेपर- II (GAT) | |
प्रश्नों की कुल संख्या | 120 | 150 |
कुल अंक | 300 | 600 |
सही उत्तर के लिए अंक | 2.5 | 4 |
गलत उत्तर के लिए अंक | 0.83 | 1.33 |
कुल समयावधि |
2 घंटे 30 मिनट | 2 घंटे 30 मिनट |
UPSC NDA Detailed Syllabus
इस खंड में, उम्मीदवार UPSC NDA (पेपर 1 और पेपर 2) लिखित परीक्षा के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम की जांच कर सकते हैं।
जैसा कि हमने पहले बताया है UPSC NDA परीक्षा में प्रमुख रूप से दो चरण शामिल हैं: (i) लिखित परीक्षा, (ii) एसएसबी साक्षात्कार।
हम उम्मीदवारों को UPSC NDA Written Exam Syllabus में उल्लिखित विषयों पर ध्यान केंद्रित करने और जितना हो सके अभ्यास करने का सुझाव देते हैं, जैसा कि परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्न UPSC NDA के आधिकारिक पाठ्यक्रम में दिए गए विषयों पर ही आधारित होते हैं। आप लेख के इस खंड में विस्तृत UPSC NDA Syllabus in Hindi की जांच कर सकते हैं और दिए गए लिंक से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रश्न पत्र I ( 300 अंक) अवधि : 2 घंटे 30 मिनट |
1) बीजगणित
समुच्चय अवधारणा, समुच्चय संक्रिया, वेन आरेख, डिमॉर्गन के नियम, कार्तीय गुणन, संबंध, तुल्यता संबंध, एक रेखा पर वास्तविक संख्या का निरूपण, सम्मिश्र संख्याएं – मूलभूत गुण, मॉड्यूल (मापांक), कोणांक, घनमूल, बाइनरी संख्या पद्धति, किसी संख्या का बाइनरी प्रणाली से दशमलव प्रणाली में रूपांतरण और इसके विपरीत, समांतर, गुणोत्तर तथा हरात्मक श्रेणी, दो चरों की रैखिक असमानताओं का ग्राफ़ द्वारा हल, क्रमचय एवं संचय, द्विपद प्रमेय एवं इसके अनुप्रयोग, लघुगणक एवं उनके अनुप्रयोग।
2) आव्यूह एवं सारणिक
आव्यूह के प्रकार, संक्रिया, आव्यूह के सारणिक, सारणिक के गुण, क्रैमर नियम तथा आव्यूह विधि द्वारा दो या तीन अज्ञात चरों में रैखिक समीकरणों के एक निकाय का अनुप्रयोग-हल, आदि।
3) त्रिकोणमिति
कोण और उनकी डिग्री तथा माप, त्रिकोणमितीय अनुपात, त्रिकोणमितीय सर्वसमिकाएं एवं सूत्रों का योग, बहुल कोण तथा अपवर्तक, त्रिकोणमितीय फलन तथा उनके व्युत्क्रम, अनुप्रयोग- ऊंचाई एवं दूरी, त्रिभुजों के गुण।
4) दो तथा तीन आयामों की विश्लेषणात्मक ज्यामिति
कार्तीय समकोणीय निर्देशांक प्रद्धति, दूरी का सूत्र, विभिन्न आकृतियों में एक रेखा का समीकरण, कोण की दो रेखाएं, एक रेखा से एक बिंदु की दूरी, एक वृत्त, परवलय, दीर्घवृत्त तथा अतिपरवलय का मानक एवं सामान्य समीकरण, एक शंकु की उत्केंद्रता तथा अक्ष, त्रि-आयामी स्थान में दो बिंदुओं के बीच की दूरी, दिशा की कोज्या तथा दिशा के अनुपात, समीकरण के दो बिंदु, दिशा की कोज्या तथा दिशा के अनुपात, एक समतल का समीकरण और एक रेखा के विभिन्न रूप, दो समतलों के बीच कोण की दो रेखाएं, गोले का समीकरण, आदि।
5) अवकल गणित
एकमान फलन की अवधारणा – एक फलन का प्रांत, परिसर, तथा ग्राफ, संयुक्त फलन, एकैकी, आच्छादक, तथा इसके विपरीत, सीमा धारणा, व्यतिक्रम सीमाएं – उदाहरण, फलनों की सततता- उदाहरण, सतत फलनात्मक बीजगणितीय संक्रिया, एक बिंदु पर फलन व्युत्पन्न, एक अनुप्रयोग व्युत्पन्न की ज्यामितीय तथा भौतिक व्याख्या, संक्षिप्त व्युत्पन्न, गुणनफल, और फलन भागफल व्युत्पन्न, दूसरे फलन के लिए फलन व्युत्पन्न, 20 संयुक्त फलन व्युत्पन्न, दूसरे कोटि के व्युत्पन्न। आरोही एवं अवरोही फलन, उच्चिष्ठ एवं निम्निष्ठ के प्रश्नों में व्युत्पननों का अनुप्रयोग, आदि।
6) समाकल गणित एवं अवकल समीकरण
अवकलन एवं समाकलन, बीजीय व्यंजकों के साथ मानक समाकलन, त्रिकोणमितीय, घातांकीय, तथा अतिपरवलयिक फलन। निश्चित समाकलन – वक्र समतलीय क्षेत्रों के क्षेत्रफलों का निर्धारण – अनुप्रयोग, अवकल समीकरणों के सामान्य तथा विशेष हल, प्रथम कोटि, और प्रथम-घात के अवकल समीकरण के हल, उनके विभिन्न प्रकार- उदाहरण, वृद्धि एवं क्षय की समस्याओं में अनुप्रयोग।
7) सदिश बीजगणित
2D और 3D सदिश, सदिश परिमाण, और दिशा, एकांक और शून्य सदिश, सदिश के योग, अदिश-सदिश गुणन, अदिश गुणन या बिंदु गुणनफल, सदिश गुणन, या क्रॉस गुणन, अनुप्रयोग – बल तथा बलाघूर्ण के माध्यम से और ज्यामितीय में किए गए कार्य पर प्रश्न।
8) सांख्यिकी एवं प्रायिकता
सांख्यिकी: आंकड़े वर्गीकरण, बारंबारता बंटन, संचयी बारंबारता बंटन – उदाहरण, आरेखीय निरूपण के उदाहरण- हिस्टोग्राम, पाई चार्ट, बहुभुज बारंबारता। केंद्रीय प्रवृत्ति माप – माध्य, माध्यिका और बहुलक। मानक प्रसरण एवं विचलन – निर्धारण, और तुलना, सहसंबंध और समाश्रयण, प्रतिदर्श समष्टि, घटनाएं, निश्शेष घटनाएं और परस्पर अपवर्जी, असंभव और यादृच्छिक प्रयोगों से जुड़ी कुछ घटनाएं, परिणाम एवं संगुणन, यूनियन और घटना प्रतिच्छेदन, पूरक, संयुक्त, तथा प्राथमिक घटनाएं, प्रायिकता, बेय का प्रमेय, एक फलन के रूप में एक प्रतिदर्श समष्टि पर यादृच्छिक चर, द्विपद बंटन, यादृच्छिक प्रयोगों के उदाहरण, द्विपद बंटन।
प्रश्न पत्र II ( 600 अंक) अवधि : 2 घंटे 30 मिनट |
1) अंग्रेजी भाषा
अंग्रेजी भाषा एवं समझ में उम्मीदवारों की बुनियादी दक्षता का परीक्षण करने के लिए इस खंड से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे।
Grammar & usage, Comprehension & cohesion, Spotting of errors, Para Jumbling, Fill in the blanks, Synonyms & Antonyms, Vocabulary, Cloze Test, Idioms & Proverbs, Completion of Sentence & Para, Sentence Correction & Improvement
2) भौतिकी
GAT प्रश्नपत्र में भौतिकी के लगभग 23-25 प्रश्न होते हैं। UPSC NDA परीक्षा के भौतिकी के पाठ्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण विषय निम्नवत हैं।
द्रव्यमान, भार, आयतन तथा ध्वनि तरंगों के गुण। पदार्थों के गुण एवं अवस्था। ऊष्मा तथा उसके प्रभाव। बैरोमीटर। प्रकाश का सरलरेखीय प्रसार। घनत्व तथा विशिष्ट गुरुत्व। मानव नेत्र। विद्युत परिपथ। गोलीय दर्पण तथा मानव नेत्र लेंस। प्रकाश का परावर्तन और अपवर्तन। वेग/त्वरण। वस्तुओं की गति। प्राकृतिक तथा कृत्रिम चुम्बक। आर्किमिडीज का सिद्धांत। चुंबक के गुण। न्यूटन के गति के नियम। पृथ्वी एक चुंबक के रूप में। बल एवं संवेग। स्थिर एवं धारा वैद्युत। बलों का समांतर चतुर्भुज। ओम का नियम। शक्ति और ऊर्जा। प्राथमिक एवं द्वितीयक सेल। एक्स-रे का उपयोग। कार्य के प्रारंभिक विचार। धारा का चुंबकीय प्रभाव। गुरुत्वाकर्षण। चालक एवं कुचालक। ताप तथा ऊष्मा का मापन।सरल लोलक, पुली, उत्तोलक, पेरिस्कोप, साइफन, बैलून, पंप, ग्रामोफोन, हाइड्रोमीटर, प्रेशर कुकर, थर्मस फ्लास्क, तड़ित चालक, टेलीग्राफ, टेलीफोन, टेलीस्कोप, माइक्रोस्कोप, मेरिनर का कंपास, सेफ्टी फ्यूज की कार्यप्रणाली।
3) रसायन विज्ञान
GAT प्रश्नपत्र में रसायन विज्ञान विषयों पर लगभग 15 से 16 प्रश्न होते हैं। UPSC NDA रसायन विज्ञान पाठ्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण विषय निम्नवत हैं।
भौतिक तथा रासायनिक अवस्थाओं में परिवर्तन।रासायनिक संयोजन नियम। वायु एवं जल गुण। हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन और कार्बन डाइऑक्साइड का निर्माण और गुण, ऑक्सीकरण, और अपचयन। अम्ल, क्षार, लवण आदि कार्बन के विभिन्न रूप। उर्वरक- कृत्रिम एवं प्राकृतिक। साबुन, कांच, स्याही, कागज, सीमेंट, पेंट, गन-पाउडर और दियासलाई जैसे पदार्थों के निर्माण में प्रयुक्त सामग्री। परमाणु, परमाणविक तुल्यांक और आणविक भार संरचना, संयोजकता पर मूल विचार।
4) जीवविज्ञान
सजीव तथा निर्जीव में अंतर। जीवन आधार — कोशिकाएं, जीवद्रव्य, ऊतक। पादप एवं जंतु विकास तथा प्रजनन। मानव शरीर का बुनियादी ज्ञान तथा उसके महत्वपूर्ण अंग। सामान्य महामारियां, कारण, तथा उनकी रोकथाम। भोजन — मनुष्य की ऊर्जा का स्रोत। खाद्य घटक, संतुलित आहार
5) इतिहास
सामान्य योग्यता परीक्षा में इतिहास विषय से लगभग 16 प्रश्न पूछे जाएंगे। UPSC NDA इतिहास पाठ्यक्रम के विषयों की सूची निम्नवत है:
संस्कृति एवं सभ्यता पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारतीय इतिहास का व्यापक सर्वेक्षण। स्वतंत्रता आंदोलन। भारतीय संविधान एवं प्रशासन- प्रारंभिक अध्ययन। भारत की पंचवर्षीय योजनाएं। पंचायती राज, सामुदायिक विकास सहकारी समितियां। भूदान, सर्वोदय, महात्मा गांधी की मूलभूत शिक्षाएं, राष्ट्रीय एकता एवं कल्याणकारी राज्य। विश्व की आधुनिक शक्तियां; पुनर्जागरण, अन्वेषण, और खोज। अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम। फ्रांसीसी क्रांति, रूसी क्रांति और औद्योगिक क्रांति। विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी का समाज पर प्रभाव। एक विश्व की अवधारणा, संयुक्त राष्ट्र, पंचशील, लोकतंत्र, समाजवाद और साम्यवाद। आज की दुनिया में भारत की भूमिका
6) भूगोल
GAT प्रश्नपत्र में भूगोल विषय से लगभग 17 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के दृष्टिकोण से UPSC NDA भूगोल पाठ्यक्रम के सभी महत्वपूर्ण विषय नीचे दिए गए हैं।
पृथ्वी की आकृति एवं आकार। अक्षांश, देशांतर, समय की अवधारणा। अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा। पृथ्वी की गतियां एवं प्रभाव। पृथ्वी की उत्पत्ति। चट्टानें एवं उनका वर्गीकरण; यांत्रिक एवं रासायनिक अपक्षय, भूकंप और ज्वालामुखी। महासागरीय धाराएं और ज्वार-भाटा, वायुमंडल एवं उसका संघटन; ताप एवं वायुमंडलीय दाब, भूमंडलीय पवनें, चक्रवात एवं प्रतिचक्रवात; आर्द्रता; संघनन 23 एवं वर्षा; जलवायु के प्रकार, विश्व के प्रमुख प्राकृतिक क्षेत्र। भारत का क्षेत्रीय भूगोल- जलवायु, प्राकृतिक वनस्पति। खनिजों तथा विद्युत के लिए संसाधन; कृषि एवं औद्योगिक गतिविधियों का स्थान एवं वितरण। महत्वपूर्ण बंदरगाह और बड़े बंदरगाह, भूमि और हवाई मार्ग।
7) सामयिकी पाठ्यक्रम
सामयिकी पाठ्यक्रम में भारत तथा दुनिया की नवीनतम समसामयिक घटनाओं के विषय आते हैं। परीक्षा की अच्छी तैयारी के लिए पिछले 8 से 12 महीनों की सामयिकी का विस्तृत अध्ययन किया जाना चाहिए।
पिछले कुछ वर्षों में भारत में हुई प्रमुख घटनाओं का ज्ञान। विशेष रूप से भारत के संदर्भ में दुनिया भर के देशों के बीच आयोजित महत्वपूर्ण अभ्यास। विश्व की वर्तमान प्रमुख घटनाएं। नवीनतम नियुक्तियां। सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों से संबंधित लोगों सहित दुनिया भर की महत्वपूर्ण हस्तियां।
UPSC NDA SSB Interview Process
एसएसबी का फुल फॉर्म सर्विस सिलेक्शन बोर्ड होता है। एनडीए की परीक्षा कुल 1800 अंकों की होती है। जिसमें 900 अंकों की लिखित परीक्षा और 900 अंकों के लिए एसएसबी इंटरव्यू होता है।
लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवार ही एसएसबी साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। यह इंटरव्यू पूरे 5 दिनों तक चलता है। इसमें उम्मीदवारों की मानसिक और शैक्षिक क्षमता का परीक्षण किया जाता है।
NDA SSB Interview Process- First Day
पहले दिन छात्रों का स्क्रीनिंग टेस्ट होता है। जिसमें उन्हें OIR (ऑफिसर इंटेलिजेंस रेटिंग टेस्ट) और PP & DT (पिक्चर परसेप्शन एंड डिस्क्रिप्शन टेस्ट) के लिए उपस्थित होना है।
OIR (ऑफिसर इंटेलिजेंस रेटिंग टेस्ट) – पहले ऑफिसर इंटेलिजेंस रेटिंग टेस्ट होता है। जिसमें छात्रों से गणित, वर्बल और नॉन वर्बल रीजनिंग के 50 प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसके लिए छात्रों के पास 30 मिनट का समय होता है।
PP & DT (पिक्चर परसेप्शन एंड डिस्क्रिप्शन टेस्ट) – ओआईआर में चयनित छात्र पीपी और डीटी परीक्षा के लिए उपस्थित होते हैं। इसमें छात्रों को 30 सेकंड के लिए एक तस्वीर दिखाई जाती है। जिसे देखकर और समझकर उन्हें एक कहानी बनानी है। यह कहानी उस तस्वीर से जुड़ी होनी चाहिए।
NDA SSB Interview Process- Second Day
दूसरे दिन छात्रों को साइकोलॉजिकल टेस्ट देना होता है। साइकोलॉजिकल टेस्ट में उम्मीदवारों को मुख्य रूप से 4 टेस्ट देने होते हैं। सभी टेस्ट को पास करने वाले छात्रों को ही अगले दिन के लिए चुना जाता है।
थीमेटिक अप्रिसिएशन टेस्ट (TAT)– इंटरव्यू लेने वाले ऑफिसर द्वारा इस टेस्ट में उम्मीदवारों को 11 तस्वीरें दिखाई जाती हैं। हर तस्वीर 30 सेकंड तक दिखाई जाती है। जिसको देखकर आपको उन सबसे संबंधित एक कहानी तैयार करनी होगी और आखरी में आपको अपनी कहानी का सारांश भी लिखना होगा।
वर्ड एसोसिएशन टेस्ट (WAT)– यह टेस्ट छात्रों की मानसिक क्षमता के परीक्षण के लिए होता है। इसमें करीब 50-60 इंग्लिश के शब्द दिखाए जाते हैं। यह शब्द एक दूसरे से संबंधित होंगे। जिसके माध्यम से एक कहानी तैयार करनी होती है।
सिचुएशन रिएक्शन टेस्ट (SRT)– इस टेस्ट के अंतर्गत आपको कुछ परिस्थिति दी जाती है और आपको यह बताना होता है कि आप उस परिस्थिति में कैसा निर्णय लेंगे, साथ ही आपको यह भी बताना होता है कि उस सिचुएशन से बाहर निकलने के लिए आप क्या करेंगे। इस परीक्षा में आपको 60 प्रश्नों के उत्तर लिखने होते हैं। हर प्रश्न का जवाब देने के लिए आपको 10 मिनट का समय दिया जाता है आपको लिखित टेस्ट में हर परिस्थिति के लिए 2-3 वाक्य लिखने होंगे।
सेल्फ डिस्क्रिप्शन (SD)– यह टेस्ट सबसे अंत में होता है। इसमें छात्रों से उनके व्यक्तिगत जीवन से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।
NDA SSB Interview Process- Third Day
तीसरे दिन छात्रों का GTO टेस्टिंग और इंटरव्यूज होते हैं। इसके 5 भाग होते हैं:
ग्रुप डिस्कशन (GD)– ग्रुप डिस्कशन के अंतर्गत आपको अपने ग्रुप में शामिल लोगों के साथ मिलकर के समाज में होने वाली घटनाएं और वर्तमान की सामाजिक और पॉलिटिकल घटनाएं तथा सिक्योरिटी की घटनाओं पर चर्चा करनी होती है।
इस प्रकार से आपके द्वारा की जाने वाली चर्चा से ऑफिसर इस बात का अंदाजा लगाते हैं कि आप लोगों में सोचने अथवा निर्णय लेने की क्षमता कितनी है।
ग्रुप प्लानिंग एक्सरसाइज या मिलिट्री प्लानिंग एक्सरसाइज (GPE or MPE)– इस टेस्ट में उम्मीदवारों को ऑफिसर द्वारा निर्देशित सिचुएशन के अनुसार ग्रुप डिस्कस करना होता है और एक कॉमन प्लान बनाना होता है।
प्रोग्रेसिव ग्रुप टास्क (PGT)– प्रोग्रेसिव ग्रुप टास्क के अंतर्गत आपको एक खुले मैदान में ले जाया जाता है, जहां पर आपको कुछ टास्क दिए जाते हैं जो आपको अपने ग्रुप मेंबर के साथ दिए गए समय में पूरा करना होता है।
हॉफ ग्रुप टास्क (HGT)– इसमें ग्रुप को 2 भागों में बांट दिया जाता है। इस टेस्ट में आपके पर्सनल कार्य को नोटिस किया जाता है।
लिट्रेचर– अंत में लिट्रेचर के लिए छात्रों को एक बड़े हॉल में बैठाया जाता है। इसमें आपको जीटीओ के सामने तकरीबन 3 मिनट तक अपनी टीम के साथ भाषण देना होता है और 3 मिनट के भाषण में जीटीओ के द्वारा आपकी बॉडी लैंग्वेज, पर्सनैलिटी, भाषण प्रवाह और आत्मविश्वास तथा करंट अफेयर की परीक्षा की जाती है।
NDA SSB Interview Process- Fourth Day
चौथे दिन आपका ग्रुप बदला दिया जाता है। इस दिन FGT (फाइनल ग्रुप टेस्ट) होता है जो आपके ग्रुप टास्क का अंतिम टास्क होता है। इसी दिन आपको CT (कमांड टास्क) एवं IO (इंडिविजुअल ऑब्जरवेशन) होता है जिसमें उम्मीदवारों के व्यक्तिगत परफॉर्मेंस का आकलन होता है।
NDA SSB Interview Process- Fifth Day
SSB इंटरव्यू के अंतिम दिन आपको पूरे पैनल के साथ एक हॉल में बैठाया जाता है। जिसमें आपके पिछले चार दिन चले टेस्ट का रिजल्ट सुनाया जाता है। यह अंतिम समय होता है जिसमें रिजल्ट डिक्लेयर किए जाते हैं।
बता दें कि इन 5 दिन में कभी भी आपको पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। सभी विद्यार्थियों का पर्सनल इंटरव्यू हो जाने के पश्चात रिजल्ट की घोषणा की जाती है। चयनित छात्रों को मेडिकल के लिए भेजा जाता है।
UPSC NDA Syllabus PDF Download Link
(डाउनलोड) यूपीएससी एनडीए परीक्षा पाठ्यक्रम हिंदी में | (Download) UPSC NDA Exam Syllabus in Hindi
UPSC NDA Frequently Asked Questions
क्या गर्ल्स उम्मीदवार एनडीए परीक्षा के लिए पात्र हैं?
जी हां, SC के नए अंतरिम आदेश के मुताबिक, महिला उम्मीदवार एनडीए परीक्षा के लिए आवेदन कर सकती हैं।
एनडीए परीक्षा के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता क्या है?
आर्मी विंग के लिए - स्कूली शिक्षा के 10 + 2 पैटर्न के 12 वीं कक्षा पास या राज्य शिक्षा बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित समकक्ष परीक्षा, और वायु सेना और नौसेना विंग के लिए - 12 वीं कक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ पास या राज्य शिक्षा बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित समकक्ष परीक्षा।
क्या 12वीं कक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार भी एनडीए परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं?
जी हाँ, 12वीं कक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनडीए परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एनडीए परीक्षा में कितने प्रयासों की अनुमति है?
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, प्रयासों की इतनी संख्या नहीं है। उम्मीदवार एनडीए आवेदन के आयु मानदंड को पूरा करने तक प्रयास कर सकते हैं।
एनडीए के लिए परीक्षा पैटर्न क्या है?
UPSC NDA लिखित परीक्षा में 2 खंड होते हैं - गणित और सामान्य योग्यता परीक्षा (GAT)। इसमें अंग्रेजी, जीके और गणित विषयों के बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। दोनों लिखित पत्रों के कुल अंक 900 हैं।
क्या एनडीए लिखित परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन योजना है?
हां, GAT पेपर में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1.33 अंक काटे जाते हैं और गणित के पेपर में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.83 अंक काटे जाते हैं।