UKPSC PCS Syllabus in Hindi – संयुक्त राज्य / अपर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) विस्तृत सिलेबस
प्रिय उम्मीदवारों इस लेख में हमने UKPSC (उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग) PCS प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम अपडेटेड परीक्षा पैटर्न के साथ प्रदान किया है।
UKPSC PCS Syllabus in Hindi पीडीएफ डाउनलोड लिंक इस लेख में नीचे दिया गया है।
यदि आप भी यूकेपीएससी की आगामी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और अभी तक आपको UKPSC पीसीएस पाठ्यक्रम की पूरी जानकारी नहीं है, तो हमारा सुझाव है कि आप इस लेख को पूरा पढ़ें।
दोस्तों, आप जानते हैं कि आजकल प्रतियोगी परीक्षाएँ कठिन होती जा रही हैं, और UKPSC PCS जैसी परीक्षा को पास करना कोई आसान काम नहीं है।
लेकिन अगर आप सही दिशा में कड़ी मेहनत करते हैं तो आप इस परीक्षा को पास कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों, किसी भी परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए हमारा पहला कदम होना चाहिए की हम परीक्षा के पैटर्न को अच्छी तरह से समझे, परीक्षा के पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से जाने, और फिर एक संगठित अध्ययन योजना के साथ उसका पालन करना है।
सही तैयारी के लिए प्रिय उम्मीदवारों को आपको यह अच्छी तरह से पता होना चाहिए कि इस परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए “क्या तैयारी करें” और “तैयारी कैसे करें”।
इसीलिए यहां हमने आपके आसान संदर्भ के लिए इस पृष्ठ पर UKPSC PCS प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम अपडेटेड परीक्षा पैटर्न के साथ साझा किया है।
आप यहां से UKPSC PCS (प्रीलिम्स एंड मेन्स) परीक्षा पाठ्यक्रम पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं और UKPSC पीसीएस 2023 लिखित परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपनी तैयारी की रणनीति को और मजबूत कर सकते हैं।
प्रिय उम्मीदवारों यह पोस्ट थोड़ी लंबी होने वाली है क्योंकि हम आपको UKPSC PCS परीक्षा के सभी अनुभागों का विस्तृत पाठ्यक्रम प्रदान कर रहे हैं, लेकिन आप अपनी रुचि के अनुभाग में जा सकते हैं।
UKPSC PCS Exam Overview
उत्तराखण्ड राज्य पीसीएस परीक्षा उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग बोर्ड (UKPSC) द्वारा आयोजित की जाती है।
यदि आप आगामी UKPSC PCS परीक्षा में बैठने की योजना बना रहे हैं तो आपको ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना होगा।
उम्मीदवारों का चयन 3 चरण की भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। पहला और सबसे महत्वपूर्ण चरण लिखित परीक्षा है जिसके लिए हमने इस लेख में हर विवरण पर चर्चा की है।
यहां हमने UKPSC PCS Interview Pattern पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इसलिए हमारा सुझाव है कि आप इस लेख को अंत तक पढ़ें।
यह लेख उम्मीदवारों को UKPSC PCS Syllabus and Exam Pattern के बारे में गाइड करेगा। नीचे दी गई तालिका में UKPSC PCS पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के बारे में महत्वपूर्ण विवरण हैं।
भर्ती निकाय | उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग बोर्ड (UKPSC) |
परीक्षा का नाम | उत्तराखण्ड पीसीएस परीक्षा (राज्य प्रशासनिक सेवा, राज्य वित्तीय सेवा अधिकारी, खाद्य निरीक्षक तथा अन्य विभिन्न पद) |
लेख केटेगरी | पाठ्यक्रम |
परीक्षा स्तर | राज्य स्तरीय |
परीक्षा का मोड | ऑफलाइन |
परीक्षा पाठ्यक्रम पीडीएफ | पाठ्यक्रम पीडीएफ |
परीक्षा की भाषा | हिन्दी एंड इंग्लिश |
चयन प्रक्रिया | प्रारंभिक लिखित परीक्षा → मुख्य लिखित परीक्षा → साक्षात्कार |
आधिकारिक वेबसाइट | psc.uk.gov.in |
UKPSC PCS Selection Process
UKPSC PCS परीक्षा के सभी चरणों की गहन समझ UKPSC प्रोविंशियल सिविल सेवा परीक्षा को पास करने की राह पर एक अत्यंत महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग बोर्ड (यूकेपीएससी) राज्य प्रशासनिक सेवाओं में विभिन्न रिक्तियों को भरने के लिए प्रोविंशियल सिविल सेवा (पीसीएस) की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करता है।
हर साल लाखों उम्मीदवार UKPSC पीसीएस परीक्षा के लिए उपस्थित होते हैं, इसलिए परीक्षा का कठिनाई स्तर काफी कठिन है और इसलिए, आवेदकों को परीक्षा की तैयारी के लिए अपना 100% देना होगा।
UKPSC PCS परीक्षा में तीन प्रमुख चरण शामिल हैं:
- प्रारंभिक परीक्षा
- मुख्य परीक्षा
- साक्षात्कार
यदि इन तीन चरणों मे उत्तीर्ण होते हैं और आप मेरिट में आते है, तो आपका चयन आपके चुने हुए पद के लिए हो जाएगा।
#Also Read:
(Download) RPSC RAS Exam Syllabus in Hindi
UKPSC PCS Syllabus & Exam Pattern
प्रिय उम्मीदवारों आप अपनी आगामी परीक्षा की तैयारी के लिए एक सही रणनीति बनाने के लिए इस पृष्ठ पर UKPSC PCS Syllabus & Exam Pattern देख सकते हैं।
उत्तराखण्ड सिविल सेवा (पीसीएस) पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न आपको परीक्षा की अंकन योजना और परीक्षा में प्रश्न किस विषय किस टॉपिक से पूंछे जाएंगे यह समझने में मदद करेगा।
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग बोर्ड (यूकेपीएससी) इस लिखित परीक्षा के माध्यम से राज्य प्रशासनिक सेवाओं में विभिन्न रिक्तियों के लिए योग्य और प्रतिभाशाली उम्मीदवारों का ही चयन करेगा।
इसलिए आपको UKPSC PCS की लिखित परीक्षा में अधिक से अधिक सही प्रश्नों को हल करने के लिए अपने विषय ज्ञान और कौशल में सुधार करना होगा।
दोस्तों, आप जानते हैं कि आजकल प्रतियोगी परीक्षाएँ कठिन होती जा रही हैं, इसलिए इस परीक्षा को पास करने के लिए अभ्यर्थियों को एक ठोस अध्ययन योजना के साथ तैयारी शुरू करनी चाहिए।
एक अच्छी अध्ययन योजना बनाने के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण है की अभ्यर्थियों को नवीनतम परीक्षा पैटर्न और संबंधित परीक्षा के पाठ्यक्रम की गहन समझ होनी चाहिए।
इसीलिए यहां हमने आपके आसान संदर्भ के लिए इस पृष्ठ पर UKPSC PCS परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम अपडेटेड परीक्षा पैटर्न के साथ साझा किया है, जो आपकी तैयारी की रणनीति को बढ़ावा देने में आपकी मदद करेगा।
UKPSC PCS Exam Pattern
सबसे पहले, आपको यूकेपीएससी पीसीएस परीक्षा के पैटर्न और अंकन योजना के बारे में पता होना चाहिए जैसा कि पहले कहा गया है कि यूकेपीएससी पीसीएस परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है, अर्थात् प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार।
अब, आइए एक-एक कर के देखें कि प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू का परीक्षा पैटर्न क्रमशः क्या है।
UKPSC PCS Prelims Exam Pattern
प्रारंभिक परीक्षा तीन चरणों की चयन प्रक्रिया का पहला दौर है। यूकेपीएससी द्वारा प्रारंभिक परीक्षा मुख्य परीक्षा के लिए सीमित उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए आयोजित की जाती है। इस चरण में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को ही अगले चरण (मुख्य परीक्षा) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
UKPSC PCS की प्रारंभिक परीक्षा में दो अनिवार्य पेपर होते हैं, (i) सामान्य अध्ययन और (ii) सामान्य बुद्धिमत्ता परीक्षण
प्रारंभिक परीक्षा के लिए परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित है –
- सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
- सामान्य अध्ययन वाले प्रश्न पत्र में आपको 150 प्रश्न 150 अंकों के लिए पूछे जाएंगे, जिसके लिए आपको कुल 2 (दो) घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।
- इसके बाद द्वितीय प्रश्न पत्र (सामान्य बुद्धिमत्ता) के लिए भी आपको 100 प्रश्न कुल 150 अंकों के लिए दिया जाएगा, इसके लिए भी आपको 2 (दो) घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।
- इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन 1/4 का प्रावधान किया गया है।
विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समय |
सामान्य अध्ययन | 150 | 150 | 2 घंटा |
सामान्य बुद्धिमत्ता परीक्षण | 100 | 150 | 2 घंटा |
कुल | 250 | 300 | 4 घंटा |
UKPSC Mains Exam Pattern
मेन्स परीक्षा सिविल सेवा परीक्षा के दूसरे चरण का गठन करती है। प्रारंभिक परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने के बाद ही उम्मीदवारों को यूकेपीएससी पीसीएस मेन्स लिखने की अनुमति दी जाएगी।
UKPSC मुख्य परीक्षा में विभिन्न विषयों पर 7 पेपर होते हैं। सभी पेपर में सब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न होते हैं ,मुख्य परीक्षा यह तय करने में एक महत्वपूर्ण कारक है कि कोई उम्मीदवार अगले दौर के साक्षात्कार के लिए अर्हता प्राप्त करेगा या नहीं चूंकि इस चरण में विभिन्न विषयों के प्रश्नपत्र होते हैं, यह एक उम्मीदवार की व्यापक, विश्लेषणात्मक क्षमता के साथ-साथ उसके ज्ञान और बौद्धिक कौशल को उत्तरों में प्रस्तुत करने के लिए मूल्यांकन करता है।
आइये अब हम विस्तृत UKPSC PCS Mains परीक्षा पैटर्न पर एक नज़र डालते हैं।
- यह परीक्षा लिखित परीक्षा होगी।
- इसमें आपको कुल 7 प्रश्न पत्रों के उत्तर को लिखना होगा।
- इसके लिए (प्रत्येक प्रश्न पत्र) आपको 3 (घंटे) का समय प्रदान किया जाएगा।
- कुल मिलाकर यह परीक्षा 1500 अंकों के लिए होगी।
प्रश्न पत्र | विषय | अंक | समय |
प्रश्न पत्र – 1 | भाषा (35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है) | 300 | 3 घंटा |
प्रश्न पत्र – 2 | भारत का इतिहास, राष्ट्रीय आंदोलन, समाज एवं संस्कृति | 200 | 3 घंटा |
प्रश्न पत्र – 3 | भारतीय राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय, अन्तर्राष्ट्रीय संबंध | 200 | 3 घंटा |
प्रश्न पत्र – 4 | भारत एवं विश्व भूगोल | 200 | 3 घंटा |
प्रश्न पत्र – 5 | आर्थिक एवं सामाजिक विकास | 200 | 3 घंटा |
प्रश्न पत्र – 6 | सामान्य विज्ञान एवं प्रद्योगिकी | 200 | 3 घंटा |
प्रश्न पत्र – 7 | सामान्य अभिरुचि एवं आचार शास्त्र | 200 | 3 घंटा |
कुल अंक 1500 |
UKPSC PCS Intetview – साक्षात्कार
प्रारंभिक परीक्षा और मेन्स परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने के बाद ही उम्मीदवारों को यूकेपीएससी पीसीएस साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
- UKPSC PCS Interview के लिए आपको कुल 200 अंक प्रदान किया जाएगा।
- उम्मीदवार का साक्षात्कार एक बोर्ड द्वारा होगा जिसके सामने उम्मीदवार के परिचयवृत का अभिलेख होगा।
- यह साक्षात्कार इस उद्देश्य से होगा कि सक्षम और निष्पक्ष प्रेक्षकों का बोर्ड यह जान सके कि उम्मीदवार लोक सेवा के लिए व्यक्तित्व की दृष्टि से उपयुक्त है या नहीं।
- यह परीक्षा उम्मीदवार की मानसिक सतर्कता, आलोचनात्मक ग्रहण शक्ति, स्पष्ट और तर्क संगत प्रतिपादन की शक्ति, संतुलित निर्णय की शक्ति, रुचि की विविधता और गहराई नेतृत्व और सामाजिक संगठन की योग्यता, बौद्धिक और नैतिक ईमानदारी को जांचने के अभिप्रायः से की जाती है।
विषय | कुल अंक |
साक्षात्कार | 200 |
प्रांरभिक+मुख्य परीक्षा+साक्षात्कार | 2000 |
UKPSC PCS Exam Detailed Syllabus
इस खंड में, उम्मीदवार UKPSC PCS (प्रीलिम्स एंड मेन्स) लिखित परीक्षा के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम की जांच कर सकते हैं।
जैसा कि हमने पहले बताया है UKPSC PCS परीक्षा में प्रमुख रूप से तीन चरण शामिल हैं: (i) प्रारंभिक परीक्षा, (ii) मुख्य परीक्षा, (iii) साक्षात्कार।
हम उम्मीदवारों को UKPSC PCS (Prelims & Mains) परीक्षा में उल्लिखित विषयों पर ध्यान केंद्रित करने और जितना हो सके अभ्यास करने का सुझाव देते हैं, जैसा कि परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्न UKPSC PCS के आधिकारिक पाठ्यक्रम में दिए गए विषयों पर ही आधारित होते हैं। आप लेख के इस खंड में विस्तृत UKPSC PCS Prelims & Mains Syllabus की जांच कर सकते हैं और दिए गए लिंक से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
UKPSC PCS Prelims Exam Syllabus
UKPSC Prelims Syllabus | Paper 1:- सामान्य अध्ययन
- भारत का इतिहास, संस्कृति, राष्ट्रीय आंदोलन
- उत्तराखंड का इतिहास एवं संस्कृति
- विश्व भूगोल
- भारतीय भूगोल
- उत्तराखंड का भूगोल
- भारत का संविधान
- भारतीय राजव्यवस्था
- भारतीय राजनीति
- पंचायती राज
- लोक नीति एवं अधिकार संबंधित मुद्दे
- उत्तराखंड की राजव्यवस्था
- आर्थिकी एवं सामाजिक विकास
- सामान्य विज्ञान एवं प्रद्योगिकी
- पर्यावरण से सम्बंधित प्रश्न
- राज्य, राष्ट्रीय, एवं अंतर्राष्ट्रीय सामयिकी (करंट अफेयर्स)
UKPSC Prelims Syllabus | Paper 2:- सामान्य बुद्धिमत्ता परीक्षण
1. अभिक्षमता परीक्षा
कथन / वचन सत्य और असत्य कथन (न्यायवाक्य) एमोलोजिन, समरूपता व असमानता, निरूपण, प्रतिबिम्ब / प्रतिरूप
2. सम्प्रेषण व अंतर वैयक्तिक कुशलता
शब्द निर्माण, कूटबद्धता / गैर- कूटबद्धता, संख्यात्मक प्रचालन
3. तार्किक व विश्लेषणात्मक योग्यता
तर्क. कथन- दलील, कथन पूर्वानुमान कथन कियाविधि, कथन निष्कर्ष वाक्य से निष्कर्ष निकालना, विषय-वस्तु का पता लगाना प्रश्न कथन, वेन आरेख, अंकगणित संख्या श्रृंखला, अंकगणितीय तर्क-वितर्क व आकृतात्मक वर्गीकरण, संबंध अवधारणा
4. निर्णय लेना और समस्या समाधान
समस्या समाधान, निर्णय लेना, दृश्य स्मृति, विभेद, कथन एवं कारण
5. सामान्य मानसिक योग्यता
दिशा बोधक परीक्षा, सामाजिक बौद्धिकता, भावात्मक बौद्धिकता, आलोचनात्मक चिंतन, वर्णाक्षर परीक्षण, आंकड़ा पर्याप्तता अनुपस्थित स्वरूप विवेचन
6. संख्यात्मक अभिज्ञान
संख्या व उनका वर्गीकरण संख्याओं की विभाज्यता का परीक्षण, विभाज्यता की सामान्य विशेषताएं, मुख्य संख्या का परीक्षण, विभाजन और शेषफल, शेषफल नियम, दो-लाईन संख्या श्रृंखला, प्राकृतिक संख्याओं पर कुछ नियम
7. सांख्यिकीय विश्लेषण
आंकड़ों का चार्ट, ग्राफ, तालिका के माध्यम से प्रस्तुतीकरण, आंकड़ों की पर्याप्तता
8- अंग्रेजी भाषा में बोधगम्यता कौशल
(A) There shall be a long passage in English for comprehension, followed by three objective-type questions, with multiple choices, of 1.5 mark each. These questions will test the candidate’s ability to comprehend the ideas contained in the passage as well as his/her knowledge of English language/grammar.
(B) The four questions (1.5 mark each) based on language / grammar may cover the following areas:
- Vocabulary
- Antonyms
- Synonyms
- One-word substitution
- Phrases/phrasal verbs
- Transformation of sentences
9- हिन्दी भाषा में बोधगम्यता कौशल
(अ) हिन्दी भाषा में बोधगम्यता कौशल हेतु दिए गए विस्तृत अपठित गद्यांश या अवतरण से, प्रतिपाद्य (विषय-वस्तु), भाषा और व्याकरण पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।
(ब) अपठित गद्यांश के कथ्य, शीर्षक उद्देश्य, भाषा, लोकोक्ति एवं मुहावरा, अलंकार, शब्द- विवेक (तत्सम तद्भव, देशज एवं विदेशी शब्द पर्यायवाची शब्द, विलोम शब्द, शब्दार्थ), उपसर्ग, प्रत्यय, सन्धि, समास और क्रियारूप आदि पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।
UKPSC PCS Mains Exam Syllabus
UKPSC Mains Syllabus | Paper 1: भाषा पेपर
UKPSC PCS Mains Paper 1: भाषा पेपर में 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। UKPSC Mains Paper 1 से सम्बंधित महत्वपूर्ण टॉपिक निम्नलिखित हैं।
1. राजभाषा परिनियमावली (संक्षिप्त परिचय)
2. शब्द रचना
उपसर्ग एवं प्रत्यय, संधि एवं समास, वचन एवं लिंग, व्याकरणिक कोटियाँ – संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, विशेषण , क्रिया-विशेषण, अव्यय, (परिभाषा एवं भेद), वाच्य परिवर्तन (कृत वाच्य/कर्म वाच्य/भाव वाच्य)
3. शब्दविवेक
शब्द भेद – तत्सम , तदभव , देशज, विदेशी, संकर, रूढ़ , यौगिक , पर्यायवाची , विलोम, अनेकार्थी, शब्द शुद्धी
4. वाक्य रचना
रचना के आधार पर वाक्य परिवर्तन ( सरल, मिश्र, संयुक्त), व्याकरण के आधार पर वाक्य परिवर्तन (प्रश्नवाचक, विस्मयादिबोधक , सकारात्मक, नकारात्मक), विराम चिन्ह. वाक्य शुद्धी. स्लोगन लेखन
5. भाषा का मानकीकरण
वर्तनी का मानकीकरण, व्याकरण का मानकीकरण, लिपि का मानकीकरण, उच्चारण का मानकीकरण
6. लोकोक्ति एवं मुहावरे
7. अपठित गधांश (हिंदी)
8. कार्यालयी पत्रो के प्रारूप
9. General English
- Comprehension
- Translate from Hindi to English/ English to Hindi
- Common errors in English
10. निबंध लेखन
UKPSC Mains Paper 1 का विस्तृत सिलेबस देखने के लिए UKPSC PCS Syllabus Download करें।
UKPSC Mains Syllabus | Paper 2: भारत का इतिहास, राष्ट्रीय आन्दोलन, समाज एवं संस्कृति
UKPSC Mains Paper2 से सम्बंधित महत्वपूर्ण टॉपिक निम्नलिखित हैं।
- प्रागैतिहासिक काल
- आधएतिहासिक काल
- कांस्य युगीन सभ्यता
- सिन्धु घाटी सभ्यता
- वैदिक युग
- मौर्य साम्राज्य
- गुप्त साम्राज्य
- उत्तर-गुप्त काल
- भारत में इस्लाम का आगमन
- यूरोपियों का आगमन
- ब्रिटिश शासन के आर्थिक प्रभाव और संबंधित अन्य पहलू।
- स्वतंत्रता संग्राम
- राष्ट्रीय आंदोलन का उदय
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- राष्ट्रीय आन्दोलन
- उत्तराखण्ड का इतिहास एवं संस्कृति
UKPSC Mains Paper 2 का विस्तृत सिलेबस देखने के लिए UKPSC PCS Syllabus Download करें।
UKPSC Mains Syllabus | Paper 3: भारतीय राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय एवं अन्तराष्ट्रीय संबंध
UKPSC Mains Paper 3 से सम्बंधित महत्वपूर्ण टॉपिक निम्नलिखित हैं।
- भारत का संविधान
- भारतीय राजनीति
- संघीय कार्यपालिका
- राज्य कार्यपालिका
- पंचायती राज
- लोक नीति
- अधिकारों से संबंधित मुददे
- उत्तराखण्ड की राज व्यवस्था
UKPSC Mains Paper 3 का विस्तृत सिलेबस देखने के लिए UKPSC PCS Syllabus Download करें।
UKPSC Mains Syllabus | Paper 4: भारत एवं विश्व का भूगोल
UKPSC Mains Paper 4 से सम्बंधित महत्वपूर्ण टॉपिक निम्नलिखित हैं।
- विश्व का भूगोल
- भारत का भूगोल
- उत्तराखण्ड का भूगोल
UKPSC Mains Paper 4 का विस्तृत सिलेबस देखने के लिए UKPSC PCS Syllabus Download करें।
UKPSC Mains Syllabus | Paper 5: आर्थिक एवं सामाजिक विकास
UKPSC Mains Paper 5 से सम्बंधित महत्वपूर्ण टॉपिक निम्नलिखित हैं।
- राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक एवं सामाजिक विकास
- भारतीय कृषि एवं उद्योग
- नियोजन एवं विदेशी व्यापर
- सार्वजनिक वित्त एवं मौद्रिक प्रणाली
- उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था
UKPSC Mains Paper 5 का विस्तृत सिलेबस देखने के लिए UKPSC PCS Syllabus Download करें।
UKPSC Mains Syllabus | Paper 6: सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
UKPSC Mains Paper 6 से सम्बंधित महत्वपूर्ण टॉपिक निम्नलिखित हैं।
- भौतिक विज्ञान
- रसायन शास्त्र
- जीव विज्ञान
- एप्लाईड एवं व्यवहारिक विज्ञान
- जैव विविधता एवं उसका संरक्षण
- प्रौद्योगिकी
- वातावरण
- योग्यता परीक्षण, तार्किक योग्यता एवं बुद्धिमता परीक्षण
UKPSC Mains Paper 6 का विस्तृत सिलेबस देखने के लिए UKPSC PCS Syllabus Download करें।
UKPSC Mains Syllabus | Paper 7: सामान्य अभिरुचि एवं आचार शास्त्र
UKPSC Mains Paper 7 से सम्बंधित महत्वपूर्ण टॉपिक निम्नलिखित हैं।
सामान्य अभिरुचि
- संख्याएं एवं उनका वर्गीकरण
- अनुपात व समानुपात
- प्रतिशत
- साधारण ब्याज व चक्रवृद्धी ब्याज
- कार्य एवं समय
- सरल रेखीय समीकरण
- समुच्चय , उप समुच्चय
- त्रिभुज, आयत , वर्ग, वृत
- समान्तर माध्य , गुणोत्तर माध्य
- प्रायिकता
आचार शास्त्र
इस खण्ड में ऐसे प्रश्न शामिल होंगे जो सार्वजनिक जीवन में अभ्यर्थियों की सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, दृष्टिकोण, मनोवृत्ति नैतिक आचरण एवं इससे संबंधित केस स्टडी जैसे विषयों को शामिल किया जाएगा।
UKPSC Mains Paper 7 का विस्तृत सिलेबस देखने के लिए UKPSC PCS Syllabus Download करें।
UKPSC PCS Syllabus Download PDF
(डाउनलोड) यूकेपीएससी पीसीएस परीक्षा पाठ्यक्रम | (Download) UKPSC PCS Exam Syllabus
UKPSC PCS Frequently Asked Questions
यूकेपीएससी राज्य सेवा परीक्षा की चयन प्रक्रिया क्या है?
यूकेपीएससी में उम्मीदवार का चयन कुल तीन चरणों में होता है- प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण
UKPSC में कितने विषय होते हैं?
यूकेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) में दो पेपर (i) सामान्य अध्ययन (ii) योग्यता परीक्षा तथा मुख्य परीक्षा (Mains) में कुल 7 पेपर होते हैं.
क्या UKPSC PCS प्रारंभिक परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन है?
यूकेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में नकारात्मक अंकन 1/4 का प्रावधान किया गया है।
UKPSC PCS प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न क्या है?
यूकेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में प्रत्येक पेपर की अवधि 2 घंटे है। पेपर 1 में 150 प्रश्न 150 अंकों के लिए पूछे जाएंगे जबकि पेपर 2 में 100 प्रश्न 150 अंकों के लिए पूछे जाएंगे।
UKPSC PCS मुख्य परीक्षा पैटर्न क्या है?
यूकेपीएससी मेन्स परीक्षा में 7 पेपर होते हैं। परीक्षा की प्रकृति विशिष्ट (लघु/मध्यम/लंबी) प्रकार की होगी। प्रश्न पत्र 1 (भाषा) 300 अंको का होता है जबकि बाकी प्रत्येक प्रश्नपत्र 200 अंको का होता है। और प्रत्येक परीक्षा को पूरा करने की समय सीमा 3 घंटे होती है।
यूकेपीएससी साक्षात्कार के लिए कुल कितने अंकों का होगा।
यूकेपीएससी साक्षात्कार कुल 200 अंकों का होगा।