Indian Army Rank | थलसेना रैंक, बैज और वेतन पूरी जानकारी हिंदी में

आज हम इस लेख के माध्यम से आपको भारतीय सेना में पद और रैंक (Indian Army Rank List in Hindi) के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देने जा रहे हैं। हालाँकि, आप सभी जानते हैं कि भारतीय सेना में नौकरी करना हर भारतीय नागरिक के लिए बहुत गर्व की बात है।

प्रिय पाठक, जिस प्रकार पुलिस विभाग में अलग-अलग पद होते हैं, उसी प्रकार भारतीय सेना में भी पद और रैंक होते हैं। भारतीय सेना में पद के अनुसार सभी सैन्य कर्मियों की एक अलग पहचान होती है और सभी सैन्य कर्मियों की वर्दी और बैज अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि कौन सा अधिकारी किस पद पर है और उसका रैंक क्या है।

यदि आप भारतीय सेना में पद और रैंक से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख में हम आपको भारतीय सेना रैंक सूची (Indian Army Rank List) के बारे में सभी जानकारी हिंदी में देने जा रहे हैं, आप इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपने ज्ञान को बढ़ाएं।

Indian Army Rank

हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस फील्‍ड मार्शल के.एम. करियप्‍पा के सम्‍मान में मनाया जाता है।

सबसे पहले ईस्‍ट इंडिया कंपनी ने भारतीय सेना का गठन ब्रिटिश भारतीय सेना के रुप में किया था। आजादी से पहले सेना पर ब्रिटिश कमांडर का कब्‍जा था।

साल 1947 में देश के आजाद होने के बाद भी भारतीय सेना का अध्‍यक्ष ब्रिटिश मूल का ही होता था। 15 जनवरी 1949 को फील्‍ड मार्शल के.एम. करियप्‍पा आजाद भारत के पहले भारतीय सेना प्रमुख बने थे, इसलिए 15 जनवरी को हर साल आर्मी डे के रुप में मनाया जाता है।

Indian Army Ranks List | इंडियन आर्मी रैंक लिस्ट

हमारी सेना दुनिया की सबसे बड़ी और शक्तिशाली सेना में गिनी जाती है। जिस प्रकार हर बड़े संगठन में कार्य को कुशलतापूर्वक चलाने के लिए कई पद होते हैं, उसी प्रकार भारतीय सेना में सभी अधिकारियों या सैनिकों को कई पद या रैंक में बांटा गया है। इन्ही रैंक व पद के आधार पर अधिकार व वेतन भी दिया जाता है।

भारतीय सेना को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। ये इस प्रकार हैं –

  • सीनियर कमीशन्ड ऑफिसर
  • जूनियर कमीशन्ड ऑफिसर
  • नॉन – कमीशन्ड ऑफिसर

Indian Army Rank Structure

सीनियर कमीशन्ड ऑफिसर 1 फील्ड मार्शल (Field Marshal)
2 जनरल (General)
3 लेफ्टिनेंट जनरल (Lieutenant General)
4 मेजर जनरल (Major General)
5 ब्रिगेडियर (Brigadier)
6 कर्नल (Colonel)
7 लेफ्टिनेंट कर्नल (Lieutenant Colonel)
8 मेजर (Major)
9 कैप्टन (Captain)
10 लेफ्टिनेंट (Lieutenant)
जूनियर कमीशन्ड ऑफिसर 1 सूबेदार मेजर (Subedar Major)
2 सूबेदार (Subedar)
3 नायब सूबेदार (Naib Subedar)
नॉन – कमीशन्ड ऑफिसर 1 हवलदार नायक
2 नायक
3 लांस नायक
4 सिपाही

Indian Army Ranks & Insignia (प्रतीक चिन्ह)

Indian Army Rank | फील्‍ड मार्शल- 

Field Marshal

यह थलसेना का सर्वोच्‍च पद है। फ़ील्ड मार्शल को संक्षिप्त में FM कहा जाता है। यह एक औपचारिक (Ceremonial) या युद्धकालीन (Wartime) रैंक है यह पद सम्मान के रूप में दिया जाता है। फील्ड मार्शल की उपाधि आर्मी सेवा समाप्त होने के बाद भी रहती है।

भारत में अभी तक केवल 2 व्यक्तियों को ही इस उपाधि से सम्मानित किया गया है।

  • Sam Manekshaw – इन्हे ये रैंक 1 जनवरी, 1973 को दिया गया था।
  • Kodandera M. Cariappa – इन्हे 15 जनवरी,1986 को प्रदान किया गया।

फील्ड मार्शल के बैंंज पर राष्‍ट्रीय प्रतीक चिन्‍ह और उसके नीचे कमल के फूलो के घेरे में बैटन और सॉर्ड क्रॉस में होता है। इसके साथ ही इस रैंक के अफसर के कॉलर पर Crimson Patches के साथ पांच गोल्डन स्टार लगे होते हैं

Indian Army Rank | जनरल-

General

यह भारतीय थल सेना में फील्ड मार्शल के बाद की सबसे बड़ी रैंक होती है। लेकिन इंडियन आर्मी के रेगुलर स्ट्रक्चर में फिल्ड मार्शल का प्रयोग न होने के कारण जनरल रैंक को ही इंडियन आर्मी का सर्वोच्च पद माना जाता है। यह रैंक इंडियन आर्मी के सेनाध्यक्ष के पास होती है तथा यह चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ के पास के भी हो सकती है।

Army General Rank भारतीय नौसेना में Admiral और भारतीय वायु सेना में Air Chief Marshal के बराबर होती है।

जनरल रैंक के अधिकारी की वर्दी पर एक क्रॉस्‍ड बैटन और सॉर्ड तथा एक स्‍टार के साथ अशोक स्‍तंभ लगा होता हैं। इसके साथ ही कॉलर पर Crimson Patches के साथ चार गोल्डन स्टार लगे होते हैं।

Indian Army Rank | लेफ्टिनेंट जनरल-

Leftinent General

भारतीय थल सेना में जनरल के बाद लेफ्टिनेंट जनरल का पद आता है, लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर पदोन्नत होने के लिए कमीशन अधिकारियों की तर्ज पर कम से कम 36 साल की सेवा पूरी करनी होगी।

Lieutenant General रैंक भारतीय नौसेना में Vice Admiral और भारतीय वायु सेना में Air Marshal के बराबर होती है।

लेफ्टिनेंट जनरल के बैंज पर अशोक स्‍तंभ के साथ बैटन और सॉर्ड क्रॉस में लगी होती है। इसके साथ ही कॉलर पर Crimson Patches के साथ तीन गोल्डन स्टार लगे होते हैं|

Indian Army Rank | मेजर जनरल-

Major General

भारतीय थल सेना में जनरल के बाद मेजर जनरल का पद आता है। मेजर जनरल के पद पर पदोन्नत होने के लिए कमीशन अधिकारियों की तर्ज पर कम से कम 28 साल की सेवा पूरी करनी होगी।

मेजर जनरल के बैज पर एक स्‍टार क्रॉस बैटन और सॉर्ड लगा होता है। इसके साथ ही उनके कॉलर पर crimson patches के साथ दो गोल्डन स्टार लगे होते हैं|

Indian Army Rank | ब्रिगेडियर-

Brigediar

भारतीय थल सेना में मेजर जनरल के बाद ब्रिगेडियर की रैंक आती है। ब्रिगेडियर के पद पर पदोन्नत होने के लिए कमीशन अधिकारियों की तर्ज पर कम से कम 25 साल की सेवा पूरी करनी होगी।

ब्रिगेडियर की वर्दी पर तीन स्‍टार और एक अशोक स्‍तम्‍भ लगा होता है। इसके साथ ही कॉलर पर Crimson Patches के साथ एक गोल्डन स्टार होता है|

Indian Army Rank | कर्नल-

Cornal

भारतीय थल सेना में ब्रिगेडियर के बाद कर्नल की रैंक आती है। कर्नल के पद पर पदोन्नत होने के लिए कमीशन अधिकारियों की तर्ज पर कम से कम 15 साल की सेवा पूरी करनी होगी। कर्नल एक बटालियन का कमांडिंग ऑफिसर होता है जो पूरी बटालियन का नेतृत्व करता है आम तोर पर एक बटालियन में 3 कंपनियां होती हैं|

कर्नल की वर्दी पर दो स्‍टार और एक अशोक स्‍तम्‍भ लगा होता है। इसके साथ ही कॉलर पर क्रिमसन पैच के साथ Golden Braids बनी रहती हैं

Indian Army Rank | लेफ्टिनेंट कर्नल-

Leftinent Cornal

लेफ्टिनेंट-कर्नल, मेजर से ऊपर और कर्नल के नीचे की रैंक है। लेफ्टिनेंट-कर्नल के पद पर पदोन्नत होने के लिए कमीशन अधिकारियों की तर्ज पर कम से कम 13 साल की सेवा पूरी करनी होगी।

लेफ्टिनेंट कर्नल के बैज पर राष्‍ट्रीय प्रतीक और एक स्‍टार लगा होता है।

#NOTE: कर्नल से निचे रैंक के ऑफिसर्स के यूनिफार्म के कॉलर पर Crimson Patches नहीं लगे होते।

Indian Army Rank | मेजर-

Major

भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट-कर्नल के बाद जो रैंक आती है वो है मेजर। मेजर के पद पर पदोन्नत होने के लिए कमीशन अधिकारियों की तर्ज पर कम से कम 6 साल की सेवा पूरी करनी होगी।

मेजर के बैज पर केवल एक राष्‍ट्रीय प्रतीक होता है।

Indian Army Rank | कैप्‍टन-

Captial

भारतीय थल सेना में मेजर के बाद कैप्‍टन का पद आता है। कैप्‍टन के पद पर पदोन्नत होने के लिए कमीशन अधिकारियों की तर्ज पर कम से कम 6 साल की सेवा पूरी करनी होगी।

इनकी वर्दी में कंधों पर तीन स्‍टार एक लाइन में लगे होते है।

Indian Army Rank | लेफ्टिनेंट-

Leftinant

भारतीय थल सेना में कैप्‍टन के बाद लेफ्टिनेंट का पद आता है। लेफ्टिनेंट को यंग ऑफिसर भी कहा जाता है। क्योंकि एनडीए और सीडीएस परीक्षा को पास करके आईएमए और ओटीए में ट्रेनिंग लेने के बाद कैडेट्स को फर्स्ट रैंक लेफ्टिनेंट ही मिलता है।

लेफ्टिनेंट के बैज पर 2 स्‍टार लगे होते है।

Indian Army Rank | सूबेदार मेजर-

Subedar Major

यह जूनियर अधिकारी पद में सबसे बड़ा पद है। इनकी वर्दी पर अशोक स्‍तंभ और 2 लाल पट्टी के बीच पीली पट्टी होती है।

Indian Army Rank | सूबेदार-

Subedar

सूबेदार के बैज पर 2 स्‍टार बने होते है और 2 लाल पट्टी के बीच एक पीली पट्टी होती है।

Indian Army Rank | नायब सूबेदार-

Naib Subedar

यह सूबेदार के बाद की रैंक है। इनके बैज पर 1 स्‍टार होता है और 2 लाल पट्टी के बीच पीली पट्टी होती है।

Indian Army Rank | हवलदार-

Havaldar

हवलदार की वर्दी पर लाल-पीले रंग की तीन स्ट्रिप लगी होती है, जो V आकार में होती है।

Indian Army Rank | नायक-

Naik

नायक की वर्दी पर लाल-पीले रंग की दो स्ट्रिप लगी होती है, जो V आकार में होती है।

Indian Army Rank | लांसनायक-

Lancenaiak

सिपाहियों की पदोन्‍नति होने पर सबसे पहले लांसनायक का पद मिलता है। इनके बैज पर लाल-पीले रंग की एक स्ट्रिप लगी होती है।

Indian Army Rank | सिपाही-

Siphai

सिपाही को आम भाषा में हम जवान भी बोलते हैं। एक सिपाही के यूनिफार्म के कन्धों पर लगे बैज पर किसी भी तरह का कोई चिन्ह नहीं होता है।

भारतीय सेना के रैंक भारतीय सेना की संभावित सैलरी पे स्‍केल ग्रेड पे आर्मी सर्विस पे
ब्रिगेडियर
37,400-67,000 (Level 13A)
8,900
6,000
कैप्‍टन
75,000
15,600-39,100 (Level 10 B)
6,100
6,000
कर्नल
1,30,000
37,400-67,000 (Level 13)
8,700
6,000
हवलदार
40,000
5,200-20,200 (Level 5)
2,800
2,000
लांसनायक
30,000
5,200-20,200
2,000
2,000
लेफ्टिनेंट
68,000
15,600-39,100 (Level 10)
5,400
6,000
लेफ्टिनेंट कर्नल
1,12,000
37,400-67,000 (Level 12)
8,000
6,000
लेफ्टिनेंट जनरल
37,400-67,000
मेजर
1,00,000
15,600-39,100 (Level 11)
6,600
6,000
मेजर जनरल
37,400-67,000 (Level 14)
10,000
नायब सुबेदार
45,000
9,300-34,800 (Level 6)
4,200
2,000
नायक
35,000
5,200-20,200 (Level 4)
2,400
2,000
सिपाही
25,000
5,200-20,200 (Level 3)
1,800
2,000
सूबेदार
50,000
9,300-34,800 (Level 7)
4,600
2,000
सूबेदार मेजर
65,000
9,300-34,800 (Level 8)
4,800
2,000

7वें वेतन आयोग को अपनाने के बाद भारतीय सेना में वेतन संशोधित किया गया था। भारतीय अधिकारियों को उस रैंक के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा जिस पर उन्हें नियुक्त किया गया है। सरकारी कर्मचारियों के लिए, मूल सेना वेतन स्तरों में कुल आय का 35-50% शामिल होता है। भारतीय सेना के रैंक-आधारित वेतनमान निम्नलिखित हैं:

रैंक / पे लेवेल
सैलरी (7th पे कमीशन)
आर्मी चीफ (Level 18)
INR 2,50,000/- (Fixed)
लेफ्टिनेंट जनरल (level 15)
INR 1,82,200/- – INR 2,24,100/-
मेजर जनरल (level 14)
INR 1,44,200/- – INR 2,18,200/-
ब्रिगेडियर (level 13 A)
INR 1,39,600/- – INR 2,17,600/-
कर्नल (level 13)
INR 1,30,600/- – INR 2,15,900/-
लेफ्टिनेंट कर्नल (level 12)
INR 1,21,200/- – INR 2,12,400/-
मेजर (level 11)
INR 69400/- – INR 2,07,200/-
कैप्‍टन (level 10 B)
INR 61,300/- – INR 1,93,900/-
ले‍फ्टिनेंट (level 10)
INR 56,100/- – INR 1,77,500/-
सूबेदार मेजर (level 8)
INR 34,800/-
मेजर (level 7)
INR 34,800/-
नायब सूबेदार (level 6)
INR 34,800/-
सूबेदार (level 5)
INR 34,800/-
नायक (level 4)
INR 20,200/-
लांस नायक (level 3)
INR 20,200/-
सिपाही (level 3)
INR 20,200/-

Leave a Reply